Random News
View AllPolitical News
View AllTrending News
View Allअप्राकृतिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने वाले बीएचयू के दो छात्र दबोचे गए
ईलाज के बहाने आरोपित छात्रों ने डॉक्टर को बुलाया हॉस्टल ग्रेंडर एप्प के जरिए आरोपी छात्रों ने किया डॉक्टर से संपर्क सुरेश गांधी वाराणसी। छात्राओं के साथ छेड़खानी मामले को लेकर चर्चा में रहने वाला काशी हिंदू विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार एक चिकित्सक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चौका देने वाले इस मामले में पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर की शिकायत पर बीएचयू के दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार छात्रों ने पुलिस के सामने डॉक्टर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि छात्रों ने डॉक्टर को सोशल मीडिया से संपर्क कर बीएचयू के छात्रावास में मिलने के लिए बुलाया और वहां डॉक्टर को बंधक बना अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान छात्रों पर पीड़ित से मारपीट और लूट की घटना देने का आरोप लगा है। शिकायत के अनुसार अप्राकृतिक दुष्कर्म के दौरान आरोपी छात्रों ने वीडियो बनाया और 60 हजार रुपए की रंगदारी मांगी। काशी जोन के डीसीपी आर.एस. गौतम ने बताया कि पीड़ित डॉक्टर ने लंका थाने की पुलिस से अप्राकृतिक दुष्कर्म और मारपीट व लूट की शिकायत की थी। घटना की जांच में जुटी पुलिस टीम ने बीएचयू के दो छात्रों को हिरासत में लिया। छात्रों की निशानदेही पर डॉक्टर के साथ लूट की सोने की चेन और अंगूठी बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान छात्रों ने पुलिस से बताया कि डॉक्टर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के बाद उन्हें उम्मीद थी, कि वह शर्म की वजह से किसी को नहीं बताएगा, लेकिन घटना के बाद डॉक्टर ने लंका थाने में शिकायत किया और पुलिस ने पीड़ित डॉक्टर की निशानदेही पर छात्रों को पकड़ लिया। छात्रों ने पुलिस को बताया कि पीड़ित डॉक्टर से उनका संपर्क ग्रेंडर एप्प और मैसेंजर से किया। दोस्त के ईलाज के बहने डॉक्टर को बीएचयू के रुईया छात्रावास बुलाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न किए जाने की शर्त पर डॉक्टर से 60 हजार रुपए की मांग की गई। डीसीपी ने बताया कि छात्रों ने घटना के बाद वीडियो बनाने के साथ डॉक्टर के सोने की चेन और अंगूठी को लूट लिया था। वही रंगदारी में मांगे गए 60 हजार रुपए छात्रों ने अपने साथियों के पास होने की बात स्वीकारी है। छात्रों के द्वारा बताए गए अन्य छात्रों को चिन्हित किया जा रहा है। वही पुलिस ने गिरफ्तार हुए छात्रों पर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
इमरान प्रतापगढ़ी ने मेनिफेस्टो को लेकर सभी संगठनों से मांगे सुझाव
मुंबई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मेनिफेस्टो कमेटी के सदस्य तथा राज्यसभा सदस्य सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने आज मुंबई के महाराष्ट्र…
सभी वर्गो के सहयोग से जिले का करूँगा विकास : डीएम
सभी वर्गो के सहयोग से जिले का करूँगा विकास : डीएम जौनपुर (उत्तर शक्ति)जिले के नये जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड ने शुक्रवार को मां शीतला…
भ्रष्टता निवारण है सशक्त लोकतंत्र का आधार
-ः ललित गर्ग :- झारखंड राज्य में जमीन खरीद में गड़बड़ी, अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग के कथित पुराने मामलों की जांच कर रही प्रवर्तन…